फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंतिम चरण में पुनरुद्धार, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 15 May 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बस स्टेशन सिद्धार्थनगर का पुनरुद्धार कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जहां बरसात के मौसम में यात्रियों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। वहीं, धूप और बारिश के समय उन्हें शरण के लिए जगह नहीं तलाशनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रोडवेज के पुनरुद्धार कार्य के तहत दोनों तरफ गेट, रोडवेज परिसर के फर्श का उच्चीकरण व पक्के फर्श का निर्माण, बाउंड्रीवाल, यात्रियों के लिए टिनशेड का छाजन, बैठने के बेंच समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण और व्यवस्था व्यवस्था कराई जा रही है।
इस कार्य के पूर्ण होने से अब तक बरसात के मौसम में परिसर में होने वाले जलभराव मुक्ति मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ गेट पर रोडवेज संबंधी बोर्ड लगाए जाने से इसकी पहचान में दिक्कत समाप्त होगी।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां धूप, बारिश और ठंड में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करते हुए बस का इंतजार करना पड़ता है। बारिश के मौसम में रोडवेज परिसर का फर्श नीचे होने के कारण जलभराव होने से जहां बसों के पहिये फंसने से परेशानी होती है।
वहीं, यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ती है। गर्मी में पीने के लिए शुद्ध पानी की उपलब्धता नहीं होने से भी यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शासन से धन स्वीकृति के बाद चल रहे निर्माण कार्य के तहत रोडवेज परिसर के निचले फर्श के उच्चीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही गेट और बाउंड्रीवाॅल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। े
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें