फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक्सेल टूटने से कार से टाकराई पिकअप, चालक बाल-बाल बचे

Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क पर पलटी पिकअप- संवाद
विज्ञापन
इटवा। डुमरियागंज की तरफ से बरात का सामान लादकर आ रहे पिकअप की कार से क्षेत्र के रगड़गंज के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि चालकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पिकअप का एक्सेल टूटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जनपद बस्ती थाना सोनहा के कुर्थिया गांव निवासी अनिल कपूर यादव शुक्रवार दोपहर में डुमरियागंज की तरफ से बरात का सामान लेकर आ रहा था। अभी वह इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गज के पास पहुंचा था कि पिकअप का एक्सेल टूट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही डुमरियागंज थाने के भरवठिया निवासी दोस्त मुहम्मद की कार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें