ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठेला शर्की गांव के टोला ब्रम्हपुर के पास बंधे से नीचे उतर रहे टै्रक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से शिनाख्त करा कर पीएम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सियांव नानकार के 42 वर्षीय गौतम टेंट का सामान लेकर कठेला शर्की गांव के टोला ब्रम्हपुर में अपने रिश्तेदार बजरंगी गुप्ता के बेटी की शादी में जा रहा था।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में उक्त गांव से पहले बंधे के नीचे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली उतारा, अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें गौतम की मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को दी।
घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद मौके पर मौजूद लोगों से पहचान करवाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ इंद्रजीत यादव ने बताया कि कठेला शर्की टोला ब्रम्हपुरा के समीप बंधे के नीचे टै्रक्टर ट्राली पलटने से गौतम की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया और घटना की जानकारी परिजनो को दी गई।