डुमरियागंज। डुमरिया में नए बस स्टेशन के निर्माण से यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी तो होगी साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी। 68 वर्ष पहले डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर निर्मित परिवहन निगम का बस स्टेशन का भवन जर्जर हो गया था। वहां पर पेयजल, सफाई व्यवस्था के नहीं होने तथा बसों का अभाव होने से यात्रियों का मोह भंग होने लगा था।
15 दिसंबर 2023 को शासन ने डुमरियागंज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति करते हुए यूपी प्रोटेक्शन कारपोरेशन के प्रबंधक को पत्र लिखकर डीए शाक्य पूर्व अधिशासी अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया। नगर के तुफैल अहमद, राजेश चौरसिया, प्रदीप कुमार, अकबर अली, राधेश्याम, संदीप, सुनील अग्रहरि आदि खुशी व्यक्त की है। एआरएम परिवहन विजय गंगवार ने बताया कि डुमरियागंज परिवहन बस स्टेशन भवन का निर्माण कार्यदाई संस्था यूपीसीएल द्वारा करवाया जाएगा निर्माण कार्य की समय सीमा 6 महीने रखी गई है।
बस स्टेशन में यह सुविधा रहेगी उपलब्ध
डुमरियागंज नगर स्थित परिवहन निगम बस स्टेशन के प्रस्तावित निर्मित होने वाले भवन में पैसेंजर हाल, डेवलपमेंट अपर तथा वाटर पोस्ट, आधुनिक सुलभ शौचालय, विशाल गेट, वाटर सप्लाई सहित सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध रहेगीl हर वर्ष आने वाली बाढ़ के चलते बस अड्डा पर होने वाले जल भराव से निपटने के लिए भवन निर्माण 600 मीटर ऊपर से करवाया जाएगा।
इस संबंध में कार्यदाईं संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि भवन निर्माण की लागत 1 करोड़ 55 लाख 10 हजार रुपए तथा इसकी समय सीमा 6 महीने रखी गई है। भवन को समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास रहेगा।