बीएसए ग्राउंड़ पर 50 बेड का पावरग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सा
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में निर्मित 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन का रविवार को उद्घाटन होगा। समारोह से पूर्व शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान सांसद ने आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि 50 बेड का यह विश्राम सदन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।