भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र के बेवां, बगडीहवा, लोहरौली, परसा, महुआरा आदि सेंटरों पर शनिवार को बच्चों व गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीएचएनडी टीकाकरण के महुआरा में एएनएम स्वाति सिंह ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया।
इस दौरान बेवां सीएचसी की सुपरवाइजर रीता मधुकर ने महुआरा उपकेंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि आवश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित करें। लोगों को टीका का महत्व बताया। महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। संवाद
ह