फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर नहीं है सुविधायुक्त सरकारी भवन व सर्किट हाउस

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मुख्यालय पर नहीं है सुविधायुक्त सरकारी भवन व सर्किट हाउस
विज्ञापन

- निजी होटल में ठहरते हैं वीवीआई सरकारी मेहमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में वीवीआईपी के ठहरने का कोई इंतजाम नहीं है। शहर में स्थित पीडब्ल्यूडी एवं वन विभाग के गेस्ट हाउस में मानक अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसीलिए यहां बाहर से आए विशिष्ट सरकारी मेहमान अथवा अन्य वीआईपी ठहरने से कतराते हैं। कुछ पहले जिला प्रशासन स्तर पर सर्किट हाउस बनाने के प्रस्ताव पर शुरू हुई कार्रवाई भी ठप नजर आ रही है।
नेपाल सीमा से सटे बस्ती जनपद के तहसील मुख्यालय नौगढ़ के तौर पर वर्ष 1959 में यहां पर वीआईपी को ठहरने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से निरीक्षण भवन का निर्माण कराया गया। तीन कमरे के इस निरीक्षण भवन में ही तब के तत्कालीन सरकारी वीआईपी मेहमान ठहरते रहे। इसके बाद वर्ष 1989 में सिद्धार्थनगर जिला बनने के बाद वन विभाग में भी सरकारी मेहमानों को ठहरने के लिए दो कमरे का गेस्ट हाउस निर्मित हुआ।
विज्ञापन

अधिकारियों एवं मंत्रियों की आवाजाही बढ़ने पर 2011 में पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक नया गेस्ट हाउस निर्माण कराया। इन तीन सरकारी भवनों के अलावा शहर में सरकारी मेहमानों के ठहरने के लिए चौथा कोई भवन नहीं है। इनमें किसी भवन में मानक अनुसार सुविधा नहीं होने से वीवीआईपी मेहमान जिला मुख्यालय पर ठहरने से कतराते हैं।
एक वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम दीपक मीणा ने सर्किट हाउस निर्माण कराने की प्रक्रिया के तहत शासन से पत्राचार शुरू किया था, लेकिन वर्तमान में वह प्रक्रिया ठप हो गई है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है रात्रि विश्राम
वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम किया था। तब वह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में ठहरी थीं। उनके अलावा यहां पर आए प्रदेश सरकार के मंत्री तो ठहरते रहे लेकिन कोई मुख्यमंत्री अथवा केंद्र सरकार का कोई मंत्री इन सरकारी भवन में नहीं ठहरा।
निजी होटल में ठहरे राजनाथ, अखिलेश
जिले में वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव प्रचार में रोड शो कर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले में रात्रि विश्राम तो किए लेकिन वह किसी सरकारी आवास के बजाए एक निजी होटल में ठहरे। इसी तरह वर्तमान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी जिले में आए लेकिन वह भी सरकारी भवन के बजाए निजी होटल में ही ठहरे।
विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में ठहरी राज्यपाल
जिले में तीन दिवसीय प्रवास पर आई प्रदेश की राज्यपाल ने जिले में रात्रि विश्राम तो किया, लेकिन वह जिला मुख्यालय की बजाए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के गेस्ट हाउस में ठहरीं। उन्होंने उसी गेस्ट हाउस में रहकर जिले में तीन दिन तक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

विकास योजनाओं की समीक्षा करने आए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं दयाशंकर सिंह को रात्रि विश्राम के लिए मुख्यालय से 20 किमी दूर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में जाना पड़ा था, रात 12 बजे विश्वविद्यालय का गेस्ट हाउस खोला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें