फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक हजार युवाओं का मेहमान सा सम्मान, भविष्य की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 19 नवंबर को आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग फेयर में एक हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। उन्हें मेहमान जैसा सम्मान दिया जाएगा, देश में अनेक अफसर पैदा करने वाले विशेषज्ञ उन्हें तरक्की का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे।
कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत एक हजार छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संवारने के टिप्स दिए जाएंगे और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के जेल रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। देश के प्रमुख प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ कई आईएएस व आईपीएस भी बच्चों को टिप्स देंगे। फेयर में उन्हीं छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा जिन्हें परिचय पत्र निर्गत किया गया है। फेयर में शामिल होने के लिए विद्यालयों से छात्र-छात्रओं की संख्या तय कर दी गई है।
निगरानी के लिए प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के साथ संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक का आना अनिवार्य किया गया है। कॅरिअर काउंसलिंग फेयर में आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों को यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति या छात्र घर बैठे भी देख सकेगा। कार्यक्रम में कुल पांच सत्र होंगे।
जिसमें मोटिवेशनल स्पीच, सिविल सर्विसेज, इंजीनियरिंग एवं प्रबंध, मेडिकल सेशन के साथ ही विविध सत्रों में स्किल विकास, इनोवेशन डिजाइन, इंटरप्रेन्योरशिप संगीत, खेल, कला आदि विषय शामिल होंगे।
विभिन्न संस्थानों से सत्र विशेषज्ञ करेंगे शिकरकत : सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह, आईपीएस गौरव त्रिपाठी, दृष्टि आईएएस कोचिंग दिल्ली से अभिषेक कुमार मिश्र, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार त्रिपाठी, गाीडा संस्थान गोरखपुर के निदेशक एमके सिंह, डॉ. आरएल श्रीवास्तव, मोमेंटम कोचिंग सेंटर के अरविंद त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, एलवन कोचिंग वाराणसी के निदेशक डॉ. अरुण त्रिपाठी, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन, सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु से डॉ. अखिलेश दीक्षित, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कुमारी रिया श्रीवास्तव, क्रिकेटर अयान चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें