इटवा। बार एसोसिएशन इटवा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बैठक कर एसडीएम प्रशासनिक इटवा के स्थानांतरण न होने तक उनके न्यायालय के बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के अनुसार एसडीएम ने उन्हें तुम कहा, जिसके विरोध में बार एसोसिएशन की बैठक में कार्य बहिष्कार का सर्वसम्मति से लिया गया। जबकि एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने ऐसे शब्द के इस्तेमाल से इन्कार किया है।
बार एसोसिएशन इटवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि 13 नवंबर को न्यायालय में एक मुकदमे में एक वरिष्ठ अधिवक्ता को एसडीएम इटवा ने कहा कि तुम पांच वर्षों तक जिरह नहीं करोगे। जबकि, अधिवक्ता की ओर से लिखित बहस दाखिल करने को लेकर कहा जा रहा था। परंतु एसडीएम इटवा ने अधिवक्ता के अनुरोध की अनसुनी की और न्यायालय से उठकर चले गए।
विज्ञापन
यह बात मौजूद अधिवक्ताओं को नागवार लगी और इन्होंने इसकी शिकायत बार एसोसिएशन इटवा के अपने अन्य साथियों से की। इसी से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर सर्व सम्मति से एसडीएम इटवा के स्थानांतरण न होने तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का फैसला लिया।ज