फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भूमि विवाद व बंटवारे के प्रकरण मौके पर सुलझाएं

विज्ञापन
उसका बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस पर मौजूद डीएम और एसपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन की उपस्थित रहे। अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबंधित रहे।
डीएम ने मौजूद राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के प्रकरण का मौके पर जाकर सही ढंग से सुलझाएं। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उसका राजा में जमीन विवाद के मामले में आईं फरियादी मंजू सिंह को मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, पट्टा प्रकरणों को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण करें। ऐसे स्थलों पर जहां विवाद की संभावना हो पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले के विरुद्ध हल्का लेखपाल केस दर्ज कराएं।
इस दौरान एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य, एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय, आलोक मिश्रा, प्रज्ञा श्रीवास्तव, रमेश, दिनेश, सुरेश, अजयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें