संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय कर्मचारी आवास बचाओ जिला इकाई ने शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शुक्ल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की।
प्रधानाचार्य एवं कमेटी अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय ने संयुक्त जिला चिकित्सालय संबंध मेडिकल कॉलेज में टाईप-2 के पुराने पैरामेडिकल आवासों में निवास कर रहे सीएमओ के अधीन नियमित कर्मचारियों से दो दिन के अंदर आवास खाली करने निर्देश दिया है।
उनका कहना है कि सीएमओ के अधीन कार्यरत समस्त राजकीय कर्मचारी नियमित एवं विधिक रूप से आवास आवंटन के बाद निवास कर रहे है। शासनादेशानुसार नियमित मानक कटौती प्रत्येक माह संबंधित कर्मचारी के वेतन से किया जा रहा है। आरोप लगाया कि आवासीय परिसर में अनाधिकृत रूप से आउटसोर्सिंग एवं संविदा के कर्मचारियों को नियम विरुद्ध तरीके से आवास आवंटित एवं उपलब्ध कराया गया है, जिससे राजकीय कोष की क्षति हो रही है। नियमानुसार कोई भी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी राजकीय आवासों में निवास करने लिए अधिकृत नहीं है।
नवनिर्मित मेडिकल काॅलेज के आवासीय भवनों एवं पुराने पैरामेडिकल आवासों की आवंटन अभिलेखों की उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच कराकर कतिपय जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। कमेटी अध्यक्ष दुर्भावनावश बिना तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच किये बिना मात्र 15 नियमित कर्मचारियों को नोटिस निर्गत कर दिया गया है।
जबकि अधिकांश संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नोटिस नहीं निर्गत किया गया है। नियमित रूप से आवास में रह रहे राजकीय कर्मचारियों से आवास रिक्त कराए जाने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत नोटिस को अपने स्तर से निरस्त किया जाए। समस्त आवासों के आवंटियों की उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच कराए जाने लिए एक समिति गठित करने मांग की है।