फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को सुनाया दुखड़ा, मिला आश्वासन

Tue, 02 Jan 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील दिवस में सदर विधायक और एसडीएम ने सुनीं फरियाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नए साल के पहले तहसील समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिले के तहसीलों कार्यालयों पर किया गया। समाधान दिवस पर न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों ने अफसरों को दुखड़ा सुनाया, लेकिन अधिकांश शिकायतकर्ताओं को केवल निराशा हाथ लगी। अफसरों की तरफ से उनको तत्काल न्याय की जगह पर जांच कर निस्तारण का आश्वासन मिला। समाधान दिवस पर कुल 242 मामले आए, जिसमें मौके पर केवल 26 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए केवल आश्वासन मिला। सदर तहसील में एसडीएम ने सुनवाई की तो बांसी में डीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व के 24, पुलिस के 6, विकास के 3 सहित कुल 36 मामले आए। किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया। बर्डपुर नंबर 13 टोला सिसहनिया के बहादुर ने पोखरे पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। तहसील दिवस में सदर विधायक श्यामधनी राही, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, सीओ दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बांसी तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 61 मामले आए। इसमें राजस्व से जुड़े 11 प्रकरणों का समाधान किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सुपुर्द कर दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप काम करें। तहसील दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण त्वारित गति से करें। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। तहसील दिवस में एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी संत कुमार, डीडी कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीओ उमाशंकर सिंह, ईओ नगर पालिका अरविंद सिंह, कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। लगातार पड़ रही भीषण ठंड का असर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भी दिखा। सीडीओ की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने कमान संभाली। समाधान दिवस में कुल 34 मामलों में से महज 6 का ही त्वरित समाधान हो सका। इसमें राजस्व के 5 व पुलिस विभाग का एक मामला रहा। इस दौरान सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, सीडीपीओ रवींद्र यादव, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, रमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़/इटवा। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के 54 फरियादियों ने गुहार लगाई। राजस्व के 26, विकास के 6, पुलिस 7, आपूर्ति 11, अन्य 4 समेत कुल 54 मामलों में 4 राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, सीओ शिव सिंह, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, बीडीओ महावीर सिंह, बीईओ बढ़नी अभिमन्यु, मनोज यादव, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, सीडीपीओ अजीत श्रीवास्तव, मालबाबू रघुवर आदि मौजूद रहे। इटवा तहसील में कुल 57 मामले आए। एसडीएम एम जुबेर बेग की उपस्थिति में आयोजित इस समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के मात्र पांच मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार राजेश अग्रवाल, बीडीओ अशोक कुमार दुबे, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, वन क्षेत्राधिकारी एके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें