फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलेख ऑपरेटर की सेवा समाप्ती के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भू-लेख ऑपरेटर की सेवा समाप्ति के लिए भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

सीएचसी संचालक की आईडी भी होगी निष्क्रिय
डुमरियागंज तहसील में हुए धान खरीद घोटाले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। धान खरीद घोटाले में यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने वाले भू-लेख ऑपरेटर अमित त्रिपाठी की सेवा समाप्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा मन्नीजोत निवासी विकास पर यूजर आईडी और पासवर्ड के दुरुपयोग पर केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपी ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन सेवाओं में भी फर्जी सत्यापन और आईडी के दुरुपयोग का आरोप है। ऑनलाइन सेवा संबंधी यूजर आईडी को निष्क्रिय करने की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
मंगलवार को एसडीएम त्रिभुवन ने तहसील अंतर्गत समस्त केंद्र संचालक सहज जनसेवा केंद्र को चेतावनी जारी की गई है कि यदि कोई संचालक ऑनलाइन आवेदन में निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेता है। फर्जी साक्ष्य लगाकर आवेदन करने, तय स्थान पर ऑनलाइन आवेदन नहीं करने, आवेदनों को देर से अग्रसारित करने की शिकायत सही और आमजन को कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो जनसेवा केंद्र को समाप्त करते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 को डुमरियागंज में होगी बैठक
एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि समस्त सहज जनसेवा केंद्र की बैठक तहसील डुमरियागंज परिसर में 22 जनवरी को 12 बजे बुलाई गई है। यदि कोई सहज जनसेवा केंद्र संचालक अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें खंड विकास अधिकारी सुशील अग्रहरि और चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन चतुर्वेदी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें