फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोन के नाम पर धोखाधड़ी प्रबंधक समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर निवासी परशुराम कुमार गुप्ता (35) ने न्यायालय सिविल जज (सीडी) कक्ष संख्या-15 देवरिया में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात लार थाना क्षेत्र के दोगारी मिश्र गांव निवासी बलराम यादवसे हुई, जिसने खुद को बैंकिंग एजेंट बताते हुए उनसे संपर्क बढ़ाया।
लोन दिलाने के नाम पर कराए कई कागजों पर हस्ताक्षर
पीड़ित का आरोप है कि बलराम यादव उन्हें बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की टीकमपार शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद के पास ले गया और लोन आसानी से पास कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई कागजातों पर उनसे हस्ताक्षर करा लिए गए और कहा गया कि जल्द ही लोन स्वीकृत हो जाएगा। आरोप है कि बाद में उनके नाम पर दो लाख रुपये का लोन पास करा लिया गया, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। न तो बैंक से कोई सूचना मिली और न ही उन्हें कभी बैंक बुलाया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन की राशि अपने पास रख ली और उसका दुरुपयोग किया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक देवरिया को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली ने लार क्षेत्र के दोगारी मिश्र गांव निवासी बलराम यादव और तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर रही है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें