फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मरम्मत से थमे वाहनों के पहिए

Tue, 14 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भिटिया समपार फाटक बंद होने से रेलवे क्राॅसिंग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा रेल रूट पर भिटिया में ट्रैक की मरम्मत के चलते मंगलवार को डेढ़ घंटे तक समपार फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। बिना किसी पूर्व सूचना के फाटक बंद करने से यात्री परेशान रहे। एंबुलेंस समेत रोडवेज बस और ट्रक आदि की कतार लगी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल रूट पर भिटिया समपार फाटक के सामने का ट्रैक भारी वाहनों के गुजरने के कारण दरक गया था। इसे ठीक कराने के लिए पूरे डेढ़ घंटे तक सड़क मार्ग बाधित रहा और वाहनों के पहिए घंटे भर तक थमे रहे। मार्ग में नौकरीपेशा कर्मचारी, मजदूर और छात्र फंसे रहे। सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक मरम्मत का कार्य चलता रहा। इसके बाद समपार फाटक को खोलकर आवागमन प्रारंभ कराया गया। फाटक बंद होने से गोरखपुर-नौगढ़ रूट पर आवागमन करने वाले सभी वाहनों के पहिए थमे रहे। क्रांसिंग के दोनों तरफ रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मरीेजों को इलाज के लिए गोरखपुर जाने वाली एंबुलेंस भी इस जाम में फंसी रही, जिससे लोगों में रेल प्रशासन के खिलाफ रोष था। लोगों का कहना था कि ट्रैक की मरम्मत का कार्य रात्रि में या सुबह निपटाना था, जिससे आने जाने वाले वाहनों को निकलने में असुविधा न हो।
रेलवे की उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी हुई है। सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचकर मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने तो मजबूरी में ट्रैक को पैदल पार करते हुए दूसरी छोर से आगे के लिए टेंपो जैसे छोटे वाहनों की मदद ली तब जा कर वह ट्रेन के निर्धारित वक्त तक पहुंच सके। संबंध में स्टेशन अधीक्षक नौगढ़ दुर्गेश का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा था इसलिए भिटिया समपार फाटक एक घंटे तक बंद रहा। काम पूरा होने के बाद फाटक खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें