फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अटल बिहारी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा को याद किया।
प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने कहा कि अटल जी की जयंती मात्र तिथि नहीं, बल्कि सुशासन, नैतिक नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। कार्यक्रम में तुलसी पूजा के बाद निबंध लेखन, कविता, भाषण, नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। मंच संचालन सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार व ममता कुमारी ने किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के निर्देशन में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ एवं निबंध के माध्यम से अटल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंजली कुमारी, यशोदा नंद मिश्र, राम प्रसाद मौर्या, रक्षा राम आदि मौजूद रहे।
-
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम
बांसी। तहसील क्षेत्र के डिड़ई चौराहे पर सुशासन के प्रणेता, भारतीय राजनीति के युगपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महेश शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेयी के पारिवारिक जीवन, शिक्षा, राजनीतिक संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने अटलजी की ओजस्वी वाणी, प्रेरक कविताओं और सर्वसमावेशी राजनीति को आज के दौर में प्रासंगिक बताया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया।नगर इस मौके पर पंचायत भारत भारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, दीपेंद्र विक्रम सिंह , श्याम पाठक, वीरेंद्र राव, राजेंद्र त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, डॉ. दशरथ चौधरी, धर्मराज वर्मा, नीरज मणि त्रिपाठी, मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी सहित कई वक्ताओं ने अटल जी के जीवन मूल्यों और राष्ट्रहित में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रामबृक्ष, डॉ. रामनयन चौधरी, श्रीराम चौधरी, बृजेश चौधरी, महेश पांडेय, रामआसरे गुप्ता, हीरालाल गौड़, परमात्मा चौधरी, संजय सिंह, डॉ. दिलीप कुमार शुक्ल, प्रधान रामबृक्ष, दंगाली बाबा, मनीष शुक्ल सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें