फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धार्मिक आयोजनाें से बढ़ता है सौहार्द’

Wed, 11 Nov 2015 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुररानी गंाव में लक्ष्मी पूजा समारोह भव्य रूप से मनाया जा रहा है। दुर्गापूजा समारोह के तुरंत बाद लक्ष्मी पूजा समारोह के आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

अमन चैन कमेटी भानपुररानी के तत्वावधान में आयोजित लक्ष्मी पूजा समारोह के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में अमन चैन कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमाें के आयोजन से आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है।
 गंाव के सहयोग से पिछले एक महीने से दुर्गापूजा व लक्ष्मीपूजा समारोह का आयोजन चल रहा है। ग्रामवासियों के आस्था व सहयोग की जितनी भी सराहना की जाए कम है। भानपुररानी के ग्रामीणाें का धर्म के प्रति आस्था का नतीजा है कि पांच स्थानों पर दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

जबकि तीन स्थानों पर लक्ष्मीपूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तरह से लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि शुभ कर्म करो, शुभ कर्मों से जग में प्रकाश हो जाता है, गंगा स्नान और दान व्यर्थ नहीं जाता है। इस दौरान तिलकराम पांडेय, राम दुलारे, कुलदीप, अंकुश, शिवचरन, तिलकराम, सनी श्रीवास्तव, शिवकरन, रमेश, सुजीत श्रीवास्तव, गरीबुल्लाह,  परमेश्वर विश्वकर्मा, संदीप आदि भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें