फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में धूप से राहत, रात में कोहरा और गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो दिनों से दिन में धूप खिलने से लोगों को गलन से राहत मिलने लगी है, लेकिन रात में छा रहे घना कोहरा से लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी दिन में धूप रहेगी, लेकिन रात में कोहरा भी छाएगा।
शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब आठ बजे के बाद धूप खिलनी शुरू हुई। पूरे दिन धूप खिलने से गरमाहट आई, लेकिन उसके बाद भी लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले, जबकि शाम को छाने वाला घना कोहरा सुबह नौ बजे तक छाया रहता है। इससे रात में वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। सुबह आठ बजे के बाद निकलने वाली गुलाबी धूप मौसम को खुशगवार बना रही है। इससे लोगों को ठंड से राहत है। वहीं, अपने मवेशियों को लेकर परेशान पशुपालकों को भी सहूलियत मिल रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द व पेटदर्द से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी दिन में धूप छाएगा, जबकि रात में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज की गई।ा

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें