फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्सव यात्रा पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
मंच के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया। इस दौरान उत्सव यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा व आरती कर 11 रथों पर सवार प्रभु श्रीराम के पूरे परिवार व सेना का स्वागत किया गया। उत्सव यात्रा डुमरियागंज, बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, इटवा होते हुए चौखड़ा स्थिति श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद उत्सव यात्रा पूर्ण हुई।
विज्ञापन

इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसुदन अग्रहरि, आकाश प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, राजन अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।
सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन : इटवा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की वर्षगांठ पर चेयरमैन विकास जायसवाल की अगुवाई में इटवा कस्बे में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। चेयरमैन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।
प्रभू श्रीराम की मूर्ति अयोध्या में बने मंदिर में स्थापना की गई। इस दौरान जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, अजय पांडेय, घनश्याम, दीपनारायण त्रिपाठी, संतोष भट्ट, आशीष, संतोष चौधरी, अंशुल , आकाश जायसवाल, हरिओम, राकेश, रोहित, राहुल भी मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को कस्बे के विभिन्न मंदिरों व स्थानों पर श्रीराम व हनुमान की झांकी सजाकर भजन कीर्तन, सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद भंडारा लगाया गया। पुलिस बूथ के पूरब मां भारती वार्ड में मानव मंगल मिलन समिति की तरफ से श्रद्धालुओं ने श्रीराम की प्रतिमा रख पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

लोक कल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड व सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी प्रकार श्रीरामजानकी, राधाकृष्ण, शिवबाबा व डोई रामजानकी मंदिर में साधु संतों ने मंदिर को सजाया। अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर रामचरितमानस, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ कर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान दिलीप वर्मा, गौरव कसौधन, नरेश कुमार, अंकित वर्मा, शिवम, संस्कार, गोलू, सौरभ, कान्हा आदि मौजूद रहे।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें