फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पंचायत सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग व आपूर्ति विभाग के साथ बैठक की गई। इसमें अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के बारे में चर्चा की गई।
ईओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के यहां लाभार्थी जाकर समय रहते अपना पंजीकरण करवा लें। मौके पर ही कई अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग की देखरेख में पंजीकृत किया गया।
ईओ ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी लाभान्वित इस योजना का लाभ हर पात्रों को मिले। इसके लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक संतीश चंद्र, राजेश कुमार तिवारी, बीडी कसौधन, कमलेश गुप्ता व समस्त कोटेदार मौजूद रहे।