फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मदिरा और भांग की दुकानों के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में देसी शराब, बीयर, अंग्रेजी शराब और भांग की दुकानों के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरु हो गया है।
विज्ञापन

108 देसी शराब, एक भांग, एक माॅडल शाॅप और 59 कंपोजिट दुकान के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य 14 फरवरी शाम चार बजे से शुरु हो गया है। इसको लेकर जिले के शराब की दुकान के शौकीनों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सात साल बाद इन दुकानों का आवंटन शुरू हो रहा है।
जिले में देसी शराब, कंपोजिट दुकान, भांग और एक माॅडल शाॅप के लिए रजिस्ट्रेशन का काम 14 फरवरी से शुरु हो गया है। यह रजिस्ट्रेशन आगामी 27 फरवरी की शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए कारोबारी आबकारी विभाग के कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेना शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही दुकानों के लिए आनलाइन आवेदन करने का भी काम शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जानकारों की मानें तो दुकान के लिए हैसियत, आईटीआर, आधार, पैन नंबर, फोटो, कैंसिल चेक और शपथ पत्र लगना है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रपत्र अपलोड करके आवेदन करेंगे। आबकारी विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो अब बीयर व अंग्रेजी शराब की अलग-अलग दुकानें नहीं रहेंगी।
कंपोजिट दुकान पर अंग्रेजी शराब और बीयर दोनों एक साथ उपलब्ध रहेगा। देसी शराब की दुकानें अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें