बांसी कोतवाली में समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बस्ती रेंज के डीआईजी लक्ष्मीनारायण मीणा शनिवार को पथरा और बांसी थाने पहुंचे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाधान दिवस का जायजा लिया। पथरा थाने में रिकार्ड दुरुस्त न होनेक से खफा डीआईजी ने एसओ को डांट लगाई। हर मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान और उसका पूर्ण विवरण रजिस्टर में रखने की हिदायत दी। हालांकि बारिश से फरियादियों की उपस्थिति कम रही।
कोतवाली बांसी मे कुल सात मामले पेश हुए। इसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर हो गया। डीआईजी बस्ती लक्ष्मीनारायण के सामने अक्सरा माफी गांव की पूजा पांडेय अपनी फरियाद लेकर पेश हुई और कहा कि गांव के कुछ लोग रास्ता रोक दिए हैं। मामला सुनने के बाद डीआईजी ने कोतवाल बांसी को मामले का निस्तारण तत्काल करने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में एडीएम पीके जैन, अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम, नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डीआईजी पथरा थाना पहुंचे। वहां एसओ राकेश प्रताप सिंह से पूछा समाधान दिवस में कुल कितना मामला पेश हुआ था। एसओ ने जवाब दिया एक, लेकिन रजिस्टर में दर्ज न होने पर एसओ को फटकार लगाया। यहां भी एडीएम पीके जैन, एएसपीमंशाराम गौतम मौजूद रहे।
खेसरहा थाना मे एसओ ओंकार सहाय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक मामला पेश हुआ, जिसका निस्तारण नह्ीं हो सका। गोल्हौरा थाने में एक मामला पेश हुआ था, जिसका निस्तारण मौके पर हो गया।