फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फ्रॉड का शिकार हुए युवक को वापस कराई रकम

Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए एक युवक को खेसरहा थाना की साइबर टीम ने शनिवार को पांच हजार रुपये वापस दिलाए। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई और बैंक के समन्वय से पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के मेहनुआ निवासी अब्दुल रहीम के साथ 22 मार्च 2026 को ऑनलाइन यूपीआई के जरिये पांच हजार रुपये की ठगी हो गई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद खेसरहा थाना साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू की। साइबर टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की, जिसके बाद शनिवार को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। यह जानकारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें