पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढि़या गांव में रविवार देर शाम को बाइक की टक्कर आयुष (3) गिरकर चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि आयुष अपने घर के बगल सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में काफी चोट लग गई। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पर ले गए।