सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में लगे उड़नदस्ते ने रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास बिना नंबर की पिकअप पर ले जा रहे 50 बोरी चावल को पकड़ कर सीज किया। चालक मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सका। प्रभारी मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि उड़नदस्ता रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग में जुटी हुई थी।
उसी दौरान बिना नंबर की पिकअप आती दिखी। टीम ने वाहन को रोक कर चेक किया तो चालव की बोरिया लदी मिली। कागजात मांगने पर कोतवाली बांसी के ग्राम सोनखर निवासी चालक रविशंकर कोई कागजात नहीं दिखा सका। चावल व वाहन को सीज कर सदर थाने को सौंप दिया गया है। इस दौरान एसआई आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।