शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार रवि कुमार यादव एवं नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने की। शिविर में वैवाहिक विवादों के मामलों में मुकदमेबाजी से पहले आपसी समझौते के माध्यम से समाधान पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि सुलह-समझौते से समय, धन और रिश्तों तीनों की बचत होती है।
तहसीलदार रवि कुमार यादव ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए और विवादों के निपटारे के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने चाहिए। वहीं नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने स्थायी लोक अदालत, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान उदयभान, रघुवर प्रसाद, अजय पाठक, राजेश कुमार पाण्डेय, श्रद्धानन्द, मुकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र राठौर, अधिवक्ता देवेंद्र पाठक, इंद्रमणि पांडेय, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र रावत, राजीव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।