फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं को दी गई नए कानून के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मिशन शक्ति के तहत शोहरतगढ़ थाना की पुलिस शारदा पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ की छात्राओं को अपराध से बचाव, नए कानून तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां निडर होकर पढ़ाई करें। कहीं कोई दिक्कत आती है तो बिना किसी संकोच के अपने माता पिता से पूरी बात कह सकती है। महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचित कर सकती हैं। पुलिस तत्काल समस्या का निदान करेगी। शिकायत करने वाली बेटी का नाम गुप्त रखा जाएगा।
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, साइबर सुरक्षा तथा नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें