फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकली को असली किन्नरों ने घेरा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में किन्नर का रूप धारण कर नेग मांगने पहुंची एक महिला को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे किन्नरों और महिला के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजू गौतम के पुत्र का विवाह 28 मई को हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला स्कूटी से गांव पहुंची और खुद को किन्नर बताकर नाच-गाना करते हुए नेग मांगने लगी। इसी दौरान क्षेत्र के किन्नरों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।
किन्नरों ने महिला से उसकी पहचान और पता-ठिकाना पूछा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला के साथ मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंची एक ग्रामीण महिला के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान एक किन्नर के साथ भी मारपीट होने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित महिला समेत कुछ लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर पथरा थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामले का निस्तारण थाने पर ही करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें