डुमरियागंज। बेवां चौराहा स्थित राम कुमार लघु विद्यालय परिसर में 24 फरवरी को मनाए जाने वाली संत रविदास जयंती को लेकर भारतीय बौद्ध महा एवं संघर्ष शील संस्था के बैनर तले तैयारी बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद लोगों को सीता पुर से आए भंते बौद्ध रत्न जी ने त्रिसरण पंचशील ग्रहण कराया। मौजूद लोगों ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
भारतीय बौद्ध महा सभा के जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने कहा कि आज ही से सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी समझे जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से हो सके। डॉ. शीश कुमार बौद्धाचार्य ने कहा कि संत रविदास किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं थे। इसलिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के तहसील अध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ तथा अध्यक्षता राम धनी बौद्धाचार्य ने किया। इस दौरान शिव कुमार आजाद, राम नरेश, रामदीन, संघर्षशील संस्था के अध्यक्ष गोविंद गौतम, दिवाकर गौतम, विजय बहादुर नायकर, कमलेश गौतम, डॉ. रमेश धुरिया आदि मौजूद रहे।