फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दौड़ प्रतियोगिता में रवि, साहिल और आदित्य ने मारी बाजी

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के‌‌ कस्बा हल्लौर में आयोजत खेल-कूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। हल्लौर स्थित फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दौड़ में रवि, साहिल और आदित्य ने बाजी। मारी प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के पहले सत्र में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रवि गौतम ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और सुरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, समीर द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। वहीं, 200 मीटर दौड़ में आदित्य ने पहला, संदीप ने दूसरा और रवि गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, शिवराज द्वितीय और अयान तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला ने की, जबकि संचालन जीएच कादिर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें