फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में आग से राशन जला

Fri, 20 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी में किराने की दुकान में आग लगने से जला राशन का सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के मेन रोड स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा तेल, चीनी, मैदा सहित किराने का लाखों रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में दुकानदार भी झुलस गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेन रोड पर संजय मित्तल की किराने की दुकान है। शुक्रवार की सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। संजय ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार संजय का हाथ भी आग बुझाने की कोशिश में झुलस गया। दुकानदार के मुताबिक आग से दुकान में रखा खाद्यान्न, चीनी, दाल, तेल सहित अन्य सामान जल गया। करीब डेढ़ लाख की क्षति हुई है। आग की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिभजन सिंह व अन्य व्यापारियों ने पहुंच कर पीड़ित को ढांढस बंधाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें