फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर प्रधान पति का सिर काट ले गए

Fri, 20 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इनसेट में मृतक किसान व लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उसका बाजार थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह प्रधान पति की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे प्रधान पति का सिर काट कर साथ ले गए। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। बस्ती रेंज के डीआईजी, एसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी सुराग तलाशे। कई थानों की फोर्स ने आस-पास के इलाकों में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक कटा सिर बरामद नहीं हो पाया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी के पिता व परिवार की महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
घर से कुछ दूरी पर हत्या का शिकार हुए पूर्व प्रधान लाल मोहर रस्तोगी (60), जिनकी पत्नी सुभावती देवी इस वक्त मदनपुर की ग्राम प्रधान हैं। घर वालों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे लालमोहर खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ समय बाद घर से करीब 700 मीटर दूर उनका सिर कटा शव मिला। धारदार हथियार से उनका सिर धड़ से अलग किया गया था और हत्यारे सिर साथ ले भागे। इस जानकारी से आसपास के गांवों तक सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ अकमल खां समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कांबिंग कर आस-पास की झाड़ियों, ताल, गड्ढों में कटे सिर की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक सिर तलाश पाने में सफलता नहीं मिल पाई। दोपहर में गोरखपुर से डीआईजी लक्ष्मीनारायण भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिवार के लोगों से बातचीत की। अभी तक मामला चुनावी रंजिश का माना जा रहा है।
प्रधान के पुत्र मनोज की तहरीर पर गांव के रमाकांत यादव, सोमेश्वर, शुभकरण, विजय गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों के घर वालों की घेराबंदी कर पुलिस भूमिगत लोगों तक पहुंचने की कोशिश में है। डीआईजी ने भी चुनावी रंजिश में हत्या मानते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें