शोहरतगढ़। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक किशोरी को शादी का झांसा देकर व बहला- फुसलाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को सूचना मिली कि शोहरतगढ़ टैक्सी स्टैंड के पास खड़ा है। वह कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया आरोपी दिनेश उर्फ राजन कुमार गौतम निवासी नीवीदोहनी थाना शोहरतगढ़ का है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद