फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव से गत वर्ष पहले एक युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने घर रखा। 10 दिन पूर्व उसे मार पीटकर भगा दिया गया। वह माता- पिता के पास पहुंची और आपबीती बताई। वह लड़की को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। रविवार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के माता-पिता के अनुसार एक वर्ष पूर्व गांव का ही 21 वर्षीय युवक उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बिहार के ले गया। वह उसे बेचने के नियत से ले गया था। वहां की पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस के माध्यम से उनको गोल्हौरा थाने लाया गया। जहां लड़की को युवक के साथ भेज दिया गया। एक माह युवक लड़की के साथ किसी रिश्तेदार के यहां रहा। उसके बाद अपने घर पत्नी बनाकर रख लिया। घर लाने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। तहरीर क आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें