फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा

Mon, 18 Nov 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाॅस्काे एक्ट वीरेंद्र कुमार ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के तीन दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन

कोर्ट ने वसीउल्लाह उर्फ गोली को सात साल के कठोर कारावास एवं सात हजार रुपये के अर्थदंड, जबकि सिद्दीक और उसकी पत्नी नजीरून्निशा व भाई कुद्दुस को न्यायालय के उठने तक की सजा और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सभी दोषी खेसरहा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
किशोरी के पिता ने 3 जनवरी 2014 को पुलिस को तहरीर दी थी कि 31 दिसंबर 2012 को उसकी 15 वर्षीय बेटी को वसीउल्लाह उर्फ गोली बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोप था कि इस मामले में वसीउल्लाह के पिता सिद्दीक, मां नजीरून्निशा और कुद्दुस का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबूतों के आधार पर वसीउल्लाह उर्फ गोली को पॉक्सो व दुष्कर्म एवं शेष तीनों अभियुक्तों को मात्र धमकी के अपराध में सजा देकर शेष अपराधों के आरोप से बरी कर दिया। अर्थदंड अदा न करने पर वसीउल्लाह उर्फ गोली को छह माह और अन्य को एक-एक सप्ताह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें