फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 20 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पानी के लिए कांशीराम आवास के लोगों में मचा हाहाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कस्बे से सटे कांशीराम शहरी आवास परिसर में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वाटर सप्लाई के लिए लगे टैंक से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी साथ नहीं दे रहे। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी इमरान खान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यहां पानी की समस्या बनी हुई है। लोग डब्बा लेकर पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते हैं। जिम्मेदार इसके प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि परिसर में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ सही भी हैं तो दूषित जल दे रहे हैं, जो पीने लायक नहीं है। ऐसे में पेयजल के लिए लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
जाकिर ने बताया कि महिलाएं खाना बनाने के लिए डब्बे में पानी लाकर स्टोर करती हैं। ठंड के इस मौसम में ज्यादा देर का रखा पानी पीने के लायक भी नहीं रह जाता है। कॉलोनी में कोई हैंडपंप सही भी है तो उस पर पानी भरने के लिए लंबी लाइन लग रही है। सोनू, अमर सिंह, आसलम, रफीक, रमेश, जहीर, महबूब, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, रामनरेश, नबी हुसैन, शाहिद, सुभाष, गीता देवी, ऊषा देवी, शकरुन्निशा आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह हिस्सा नगर में नहीं है, जबकि वोट वहीं देते आ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र जलापूर्ति सुदृढ़ करने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन जलनिगम पवन कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शीघ्र खराबी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें