सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों ने कोरम को पूरा किया। फरियाद लेकर आए ग्रामीणों को केवल आश्वासन देते रहे। इस दौरान 58 मामले प्रस्तुत किए गए। चार को मौके पर निस्तारित किया गया।
सदर तहसील में सुनवाई के दौरान राजस्व के 14, पुलिस के 3, विकास के 11, शिक्षा के 1, समाज कल्याण 2 व अन्य के 27 मामले आए। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से राजस्व का 1 व अन्य विभागों के 3 मामलों का निपटारा किया। इस दौरान एसपी राकेश शंकर, एसडीएम सदर योगानंद पांडेय, सीओ सदर अकमल खान, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी डीपी सिंह, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, एसओसी ओम प्रकाश अंजोर, डीआईओएस सोमारू प्रधान, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संजय नाथ तिवारी, अपर तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणीश सिंह, डीपीओ अजय कुमार त्रिपाठी, एक्सईएन जलनिगम पवन कुमार यादव, डीएफओ बीके मिश्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, जिला अभिहीत अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बांसी। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आये कुल 45 मामले आए। सर्वाधिक 21 मामले विकास विभाग से संबंधित रहे। 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रस्तुत मामलों में राजस्व के 7, पुलिस विभाग के 4, विकास के 21, चकबन्दी के 4, विद्युत के 3, जल निगम का 1, आपूर्ति विभाग का 2 व नगर पालिका का 1मामला रहा। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। तहसील सभागार कक्ष में मंगलवार को एसडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 19 मामले आए। इस दौरान राजस्व के 4, विकास 4, अन्य 11 समेत कुल 19 मामले रहे। राजस्व के एक मामले को निस्तारित किया गया। इस दौरान सीओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार मंजूर अहमद, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, बीईओ पिंगल प्रसाद राना, जितेंद्र चौधरी, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, पूर्ति निरीक्षक फणीश्वर मणि त्रिपाठी, समन्वयक मनोज यादव और ओमप्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।