फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसान इंटर कॉलेज उसका में होगी रैली

Fri, 22 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के सभागार में डीआईओएस सोमारू प्रधान की अध्यक्षता में स्काउट-गाइड से संबंधित पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक हुई। इसमें इस बार 24वीं जनपदीय स्काउट-गाइड एवं सर्वोत्तम कैडेट रैली किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार में कराने का निर्णय लिया गया। इसकी तिथि 26, 27 और 28 नवंबर निर्धारित की गई। उद्घाटन शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी से कराने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई गई।
विज्ञापन

डीआईओएस ने रैली को भव्य कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। रैली में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों से स्काउट-गाइड के रूप में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रतिभागियाें के साथ प्रभारी स्काउट-गाइड कैप्टन को वर्दी में रहना अनिवार्य होगा। जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं रैली के संयोजक हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि पंजीकृत स्कूलों के छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग कर पाएंगे। जिन स्कूलों का पंजीयन नहीं हो सका है, वह रैली के प्रथम दिन ही मौके पर पहुंचकर निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन अथवा नवीनीकरण करा सकते हैं। बैठक में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद सिद्दीकी, जीआईसी नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, जिला कमिश्नर स्काउट राम विलास यादव, जिला कमिश्नर गाइड अंजू मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, जिला सचिव हरिओम, सहायक जिला कमिश्नर स्काउट अभय प्रताप सिंह, विजय कुमार वर्मा, राजाराम, कुमारी बबिता, कुलदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें