डुमरियागंज ब्लाॅक परिसर में किसानों ने मासिक बैठक करके बीडीओ का सौंपा मांग पत्र
शाहपुर। भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) में सोमवार को डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक हुई। इसके बाद पेयजल व्यवस्था को सही करने सहित अन्य मांगों के समर्थन कार्यक्रम में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर प्रसाद मिश्र ने कहा कि अधिकतर ग्राम पंचायतों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसको जांच करवाकर सही करवाने की मांग करते हुए कहा परसा पंडित गांव में हर घर नल से जल योजना के तहत दो वर्ष पूर्व गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन गांव में अभी तक वाटर सप्लाई शुरू नहीं हुई है। लोगों ने जलापूर्ति शुरू करवाने की मांग की है। ब्लाॅक अध्यक्ष सालिक राम चौधरी पुष्टाहार वितरण पर सवाल उठाए।
इस दौरान सुभाष चंद्र तिवारी, यार अली, सुदामा प्रसाद यादव, कपिल देव चौधरी, धर्मराज दास आदि मौजूद रहे।