फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाथ धोने के सही तरीके बताकर बीमारियों से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपारा में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को जानकारी देते प्रध
विज्ञापन
चिल्हिया। जोगिया ब्लॉक संसाधन केंद्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपारा में बृहस्पतिवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को हाथों की सफाई का महत्व बताते हुए गंदगी और कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही अभिभावकों और ग्रामीणों को भी स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने कहा कि खेलकूद और अन्य गतिविधियों के दौरान बच्चों के हाथों में गंदगी और कीटाणु लग सकते हैं। बिना हाथ धोए भोजन करने से ये कीटाणु शरीर में प्रवेश कर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए भोजन करने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोना चाहिए। भोजन बनाने से पहले और बाद में, शौचालय का उपयोग करने के बाद और बाहर से घर लौटने पर हाथों की सफाई जरूर करनी चाहिए। नियमित रूप से हाथ धोने से संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हाथों की सफाई के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें