फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अक्तूबर में तीन चरणों में होंगी बेसिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं अक्तूबर में तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीएसए शैलेश कुमार ने की।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 22 से 24 अक्तूबर, न्याय पंचायत स्तर की 27 और 28 अक्तूबर तथा ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 29 से 31 अक्तूबर तक होंगी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में 34वें जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह 2026-27 के आयोजन पर भी चर्चा हुई। इस वर्ष मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह की मेजबानी संतकबीरनगर को मिली है। समारोह की तिथि और अन्य तैयारियों पर शुक्रवार को बस्ती मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, रामकुमार सिंह, धर्मेंद्र पाल, अरुण कुमार, रामूप्रसाद और संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें