फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए करें जागरूक

Sun, 21 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। शनिवार को बेंवा सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत नियमित टीकाकरण सत्र केंद्रों का अधीक्षक विकास चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देईपार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य आयुष्मान मंदिर का जायजा लिया और टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र वासा चक में एएनएम प्रीति चौरसिया के टीकाकरण सत्र में लॉजिस्टिक व्यवस्था और अपडेटेड ड्यू लिस्ट की भी जांच की गई। अधीक्षक ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया जाए ताकि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने गर्भवतियों को समय-समय पर आवश्यक जांच कराने और संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अधीक्षक विकास चौधरी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भीषण गर्मी को देखते हुए स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें