सिद्धार्थनगर जिले में दो दिन से हो रही है बारिश से सावन का अहसास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में खेती तर हो गई है, जबकि शहर के लोग मौसम बदलने से खुशनुमा अहसास कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन दिन बारिश होने की संभावना है।
जिले में रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में औसत बारिश 9.2 मिमी हुई है, जबकि इटवा में 25 मिमी, शोहरतगढ़ में 16 मिमी, बांसी में 1.2 मिमी, डुमरियागंज में 13 मिमी बारिश हुई। मानसून ऋतु के दौरान जिले में अब तक कुल 230.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई, जो अभी भी 557.4 मिमी. के अपने दीर्घकालिक औसत से 59% कम है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में तीन दिन अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे, रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।