लगातार हो रही बारिश से लोग घर में कैद रहे लोग
अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों को शनिवार सुबह में राहत मिल गई। जबकि उसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा, जिससे दोपहर कस्बे सहित ग्रामीण चौराहों पर भी चहल पहल रही।
बुधवार से ही जिले में बारिश होना शुरू हो गया था। उसके बाद से लगातार तीन दिन तक जिले के सभी क्षेत्राें में बारिश होती रही। बारिश तेज होने से लोग जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे थे। जबकि अन्य लोग तीन दिनों तक घर में ही कैद रहे। शनिवार को बारिश थमने के बाद चौराहों व कस्बों में रौनक छाई रही। लोग सब्जी व अन्य वस्तुओं की खरीदारी में जुटे रहे।
बारिश होने से खेतों में पानी लग गए है। जिससे किसान भी अपनी रोपाई करवाने में जुटे है। बारिश अधिक होने से जगह-जगह जलभराव भी हाे गया है। जिससे लाेगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज की गई।