फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाॅर्डर क्षेत्र में बारिश...पांच डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

बुधवार को 46, बृहस्पतिवार को 45.6 डिग्री तक पहुंच गया था पारा

कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जारी रहेगा उतार चढ़ाव

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कई दिनों से तप रही तराई में शुक्रवार को गर्मी से कुछ सुकून मिला। बार्डर एरिया में बृहस्पतिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश् से पारा में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़क कर 40.5 डिग्री पर आ गया। इससे जहां हवा में नमी से शरीर को राहत मिली। वहीं, धूप का प्रभाव कम दिखा। इससे घर बाहर और कमरे के अंदर दोनों जगह राहत दिखी। हालांकि शाम होते ही उमस फिर हावी हो गया। मौमस विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी राहत के बहुत आसार नहीं हैं। क्योंकि मौसम और तापमान दोनों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगी। एसी, पंखा और वहीं, गर्मी से बचाव के लिए लोग गमछा, छतरी सहित सभी उपाय करके निकलते हुए दिखे। लेकिन सुकून नहीं मिला।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपद की गिनती तराई में की जाती है। यहां ठंड और गर्मी दोनों चरम पर रहता है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई गर्मी। मई माह के आखिरी सप्ताह पहुंचते- पहुंचते एक नया कीर्तिमान पारा छू गया। हालात यह हो गया कि २५ मई से लू ने तराई में राजस्थान जैसी तपिश पैदा कर दी। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। गर्मी से लोग तबाह हो गए। बुधवार दोपहर नया रिकार्ड बनाते हुए पारा ४६ डिग्री को छू गया। तपिश में लोगों को बेचैन कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार को ४५.६ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रात १० बजे न्यूनतम तापमान ३४ डिग्री दर्ज की गई। यानी दिन और रात रात एक जैसे हालात रहा। वहीं, बृहस्पतिवार देर शाम बार्डर क्षेत्र में हुई बारिश का असर शुक्रवार को देखने को मिला। तापमान में एकाएक पांच डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ ही तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले कई दिनों की तुलना में काफी कम रहा। इसके बाद भी शाम को उमस फिर शुरू हो गया। गर्मी की वजह से अन्य दिनों की तरह से बाजार में सन्नाट जरूर था। लेकिन अस्पताल में भीड़ कम नहीं रही। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही। धूप से बचने के लिए गमछा, छतरी और अन्य सहारे लेते हुए दिखे। हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने का आसार है। गर्मी से बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


-

पारा जरूर लुढ़का है, लेकिन मौसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश होने के साथ ही गर्मी बनी रहने का आसार बना है।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें