फोटो-
सिद्धार्थनगर। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम को गाजियाबाद रवाना हुए। यह टीम कोच व सचिव बजरंगी राजपूत के नेतृत्व में रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन एसजी पब्लिक स्कूल वसुंधरा नगर गाजियाबाद में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में अंचल चौधरी, शहनवाज अंसारी, अभिषेक यादव, राम नयन यादव, शिवम यादव, आदित्य कुमार, वरुण गुप्ता, एकता सिंह, अंकिता शामिल हैं। इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, राजेश कुमार उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, असलम और शुभम पासवान मौजूद रहे। संवाद