फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से भीगे किसानों के अरमान, गेहूं की कटाई बाधित

विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक के ग्राम सुकरौली में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
: 10 प्रतिशत से अधिक किसानों की अभी तक नहीं कट पाई है गेहूं की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक दिन पहले हुई बारिश से किसानों के खेत में गेहूं की फसल भीग गई है। इस कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई है। वहीं अधिकांश किसानों के घरों के बाहर रखा गेहूं एवं भूसा भीग जाने से उनके अरमानों पर बारिश ने पानी फेर दिया है।
सदर विकास खंड के अहिरौली, सुकरौली, कोड़रा ग्रांट के टोला टिकारिया समेत खेसरहा विकास खंड के भुसौला ग्राम पंचायत के लहरी आदि के सैकड़ों गांवों में 10 प्रतिशत से अधिक किसानों की अभी तक गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाई है। बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब दो दिन लगातार धूप निकलने के बाद ही गेहूं की फसल की कटाई हो पाएगी। यदि फिर बारिश हो गई तो फसल जमीन में गिरने से सड़ भी सकती है। इसके कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

अहिरौली निवासी तौकल राम की ग्राम बचड़ी के सिवान में तीन बीघा गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाई है। इसी प्रकार से सुकरौली में शत्रुघन त्रिपाठी, रमेश सिंह आदि करीब 25 बीघा गेहूं की कटाई नहीं हो पाई है। बचड़ा निवासी इंद्रजीत ने बताया कि बारिश के चलते हमारा गेहूं का फसल अभी तक नहीं कट पाई है। अहिरौली निवासी शशि यादव, धर्मराज यादव ने बताया कि बारिश के चलते पशुओं के लिए भूसा नहीं बनवा पाए हैं। अब अधिक कीमत देकर भूसा बनवाना पड़ेगा।
-
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर हुआ जलभराव
फोटो-
पथरा। क्षेत्र की प्रमुख सड़क पथरा डिंडई मार्ग पर गड्ढों की भरमार है, जहां एक दिन पहले हुई बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क पर कहीं-कहीं तो गिट्टियां ही नहीं हैं, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

14 किमी लंबा पथरा डिंडई मार्ग की स्थिति बहुत बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच साल से सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जो अब निर्माण के कगार पर है। पूरे बरसात में सड़क पर जलभराव होने से कई जगह दो फीट से ऊपर पानी भरा था। बरसात के बाद लोगों को सड़क निर्माण होने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं हुआ, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें