फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 40 किसानों काे मिलेगा फसल जलने का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के नकाही, बरैनिया, कोटिया दीगर, धनौरा काशी प्रसाद, भैंसहवा में गत दिनों आग लगने से गेहूं की फसल जल गई थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने 40 पीड़ितों के लिए फसल नुकसान के मुआवजे का ऐलान किया है। इन पीड़ितों का चेक भी बन गया है।
विज्ञापन

इसमें नकाही के 19, बरैनिया के छह, कोटिया दीगर के छह, धनौरा काशी प्रसाद के पांच व भैंसहवा के चार पीड़ित किसानों के मुआवजे के लिए चेक दिया जाना है। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आग लगने से प्रभावित फसल के बचाव और मुआवजे के लिए शोहरतगढ़ एसडीएम के साथ शासन की मंशा अनुरूप शीघ्र बचाव, सहायता और मुआवजे के लिए बात की गई है। इसके अलावा शीघ्र सहायता राशि के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें