फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से गर्मी से राहत, शाम को फिर बढ़ी उमस

Wed, 17 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में काले बादल छाए, आंधी के साथ हुई बारिश, तापमान 39 डिग्री दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज पछुआ हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
हालांकि बारिश रुकने के बाद शाम होते-होते फिर से उमस बढ़ने लगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर गर्मी और नमी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नमी के कारण उमस बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें