फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश और तेज हवा से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिले का मौसम सुहावना हो गया। दिन में तीन बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। उमस बनी रहने के बावजूद तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। इससे दिन और रात दोनों समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान 9.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। उत्तर-पूर्वी दिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दिया, जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें